सोनपुर अंचल भाकपा का 38वां अंचल सम्मेलन संपन्न
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के गोला बाजार स्थित राम प्रसाद भवन परिसर में 27 जुलाई को सोनपुर अंचल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 38वां अंचल सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन की शुरुआत भाकपा सारण जिला सचिव कॉमरेड रामबाबू सिंह ने झंडोत्तोलन कर किया। उपस्थित वामपंथी नेताओं ने सर्वप्रथम शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को सम्मानित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कॉ ब्रज किशोर शर्मा एवं शिवजी मांझी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर उद्घाटन भाषण कॉ महात्मा प्रसाद गुप्ता ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में सामाजिक सौहार्द और धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इसके खिलाफ हम वामपंथी शक्तियों को संगठित होकर लड़ना होगा।

सम्मेलन में मतदाता पुनरीक्षण स्थगित करने की मांग की भी मांग गई। सम्मेलन का अभिनंदन करते हुए शिवजी दास ने कहा कि हमें बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई के खिलाफ संघर्ष करना होगा। कॉ अतुल कुमार अंजान, कॉ सीताराम येचुरी, कॉ सोहन राय, कॉ किशोरी राय के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक मनाया गया। यहां अंचल सचिव कॉ नरेंद्र राय ने अपना प्रतिवेदन पेश किया। कुछ संशोधन के साथ इसे ध्वनि मत से पारित किया गया।
सम्मेलन में 19 सदस्यीय अंचल परिषद का गठन किया गया, जिसमें सचिव डॉ नरेंद्र राय, सहायक सचिव मुकेश शर्मा एवं सत्येंद्र कुमार सिंह चुने गए। समापन भाषण करते हुए जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंक सके। सम्मेलन में विजय शर्मा, अच्युत नंदन कुमार, अरुणेश, महेश शर्मा, दहाऊर राय, प्रदीप ठाकुर, संजीव कुमार, कैलाश साहनी, रमाशंकर महतो, उमेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।
![]()













Leave a Reply