Advertisement

 सीपीआई ने की जगह जगह नुक्कड़ सभा

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)(Bokaro)। बेरमो विधानसभा उपचुनाव में सीपीआई प्रत्याशी बैजनाथ महतो ने 27 अक्टूबर को जगह जगह कर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान का आग्रह किया। मौके पर कई सीपीआई समर्थक उपस्थित थे।
बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीपीआई प्रत्याशी महतो ने क्षेत्र के जरीडीह प्रखंड के हद में बुटनाडीह, तुपकाडीह, तांतरी, ठाकुरटांड़ आदि जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। नुक्कड़ सभा में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कहा कि मैं बेरमो की जनता से एक मौका मांग रहा हूं। जिसमें मैं बेरमो की दिशा दशा को ठीक कर दूंगा। साथ में भ्रष्टाचार मुक्त विधानसभा बनाने का संकल्प करता हूं। सीपीआई बेरमो विधानसभा प्रभारी महेंद्र पाठक ने कहा कि मेरा लोकप्रिय प्रत्याशी बैजनाथ महतो हैं जो बराबर आंदोलनरत रहते हैं। आप लोगों से आग्रह है कि सीपीआई को एक बार आप लोग मौका दें ताकि बेरमो विधानसभा में बंद पड़े कोयला खदानों को फिर से चालू कर लोगों को रोजगार मुहैया कराई जा सके। साथ में सभी वृद्धा विधवा विकलांग व जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना देने का काम करेगी।
फिरोज आलम/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *