Advertisement

कंजकीरो में भाकपा नावाडीह अंचल परिषद की बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के कंजकीरो मे 24 अक्टूबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नावाडीह अंचल परिषद की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता कॉमरेड रीतलाल महतो तथा संचालन कॉ अब्दुल कासीम ने की।

नावाडीह अंचल परिषद की बैठक में बतौर पर्यवेक्षक भाकपा बोकारो जिला सचिव कॉ गणेश प्रसाद महतो ने अपने संबोधन में कहा कि भाकपा झारखंड ने केंद्र और राज्य सरकार के किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय मे आगामी 11 नवंबर को धरना से शुरु कर जिला मे भी कार्यक्रम किया जायेगा। इसके पहले पंचायतो मे आगामी 7 नवंबर से जन – जागरण कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अंचल के हद में मूगो – रंगा माटी के जिस किसान की जमीन को वैध अधिकार रखने के बावजूद अतिक्रमण कर घर ध्वस्त किया गया है, उसकी फैक्ट फाईनडिंग कमिटि जिला सचिव एवं अंचल सचिव के नेतृत्व मे 26 अक्तूबर को पीड़ित किसान के पास जायेगी।

बैठक में एक स्वर में फैसला लिया गया कि नावाडीह अंचल परिषद भाकपा द्वारा आगामी 7 नवंबर से 15 नवंबर तक आन्दोलन सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत प्रत्येक पंचायत मे गैर – मजरुवा बन्दोबस्ती जमीन की राजस्व वसूली के लिए, पेंक पंचायत मे स्थित सरकारी अस्पताल को चालू किया जाय। वन विभाग द्वारा किसानो की जमीन के अतिक्रमण के खिलाफ, प्रशासनिक विफलता के खिलाफ आगामी 26 नवम्बर को संविधान बचाओ दिवस मनाया जाय।

बैठक में प्रत्येक शाखा मे पार्टी की बर्ष गांठ मनाने का फैसला लिया गया। बैठक में कॉ अमरू महतो, जानकी महतो, पोखन महतो, रामचंद्र यादव, राजो महतो, टिकैत तुरी, कैलास तुरी, सोना राम प्रजापति, महालाल महतो, डोमर ठाकुर, बालेश्वर महतो, राहुल कुमार, डॉ हनीफ अंसारी, सदानंद महतो, प्रीतम महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *