विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। भाकपा माले (Bhakpa Male) द्वारा गोमियां प्रखंड के हद में कंडेर पंचायत में बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर सभा का आयोजन किया। अध्यक्षता काशी नाथ महतो ने की।
जानकारी के अनुसार भाकपा माले गोमियां प्रखंड कमिटी ने 29 जून को माले नेता जगलाल सोरेन एवं काशी नाथ महतो की अध्यक्षता में कंडेर पंचायत के होनहे में एक सभा की।
सभा के पश्चात माले समर्थित कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए माले नेता जगलाल सोरेन ने कहा की पेट्रोल एवं डीजल के दाम हर दिन मोदी सरकार बढ़ा रही है। इसके अलावा दिनचर्या में उपयोग होने वाली वस्तुओं के भी दाम बढ़ने लगा है। आम लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।
माले नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को 20 साल पीछे धकेलने का काम किया गया है। मोदी सरकार महंगाई को कम करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। यह सरकार आम लोगों से ज्यादा टैक्स वसूली कर खास लोगों का खजाना भरने का काम कर रही है, ताकि चुनाव के वक्त पैसे के बल पर मीडिया और जनता को गुमराह करके उनके वोट को खरीदा जा सके। यादव ने कहा कि देश में महंगाई की सीमा चरम पार कर चुकी है। देश में संविधान की हत्या कर मजदूरों, किसानों का हक मारने का काम यह सरकार कर रही है।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार इस्तीफा दो, रोको महंगाई बांधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम के नारे लगाएं। मौके पर मोहन प्रसाद ठाकुर, सामुदास मुंडा, मनोज मुंडा, भोला सिंह, धनेश्वर करमाली, मुचरू हांसदा, चुरामन महतो, कालेश्वर महतो, दामोदर महतो आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply