सर की आड़ में वोट के अधिकार से वंचित करने की साज़िश नहीं चलेगा-माले
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। चुनाव चोर गद्दी छोड़ के नारे के साथ 11 अगस्त को भाकपा माले द्वारा समस्तीपुर में जुलूस निकालकर प्रतिरोध सभा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता शहर के मालगोदाम चौक पर इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं नारे लिखे तख्तियां लेकर शहर के मालगोदाम चौक से जुलूस निकाला। नारा लगाते जुलूस बाजार भ्रमण के बाद पुनः मालगोदाम चौक पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य उपेंद्र राय, अनील चौधरी, जयंत कुमार, डॉ खुर्शीद खैर समेत राजेश ठाकुर, दीनबंधु प्रसाद, महेश पासवान, कुंदन राय, मिथिलेश कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण की आड़ में मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित करने की साज़िश की जा रही है।
कहा कि आज देश में वोट चोरी कर सरकार बनाया जा रहा है। यह लोकतंत्र एवं संविधान पर हमला है। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य डॉ खुर्शीद खैर ने कहा कि हमें आजादी, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करना चाहिए।
![]()













Leave a Reply