Advertisement

भाकपा माले ने सभा कर पटना महाजुटान रैली में भागीदारी का किया आह्वान

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 2 मार्च को भाकपा माले द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर 25 फरवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के रहीमाबाद वार्ड 1 में सभा का आयोजन किया गया।

सभा आयोजित कर भाकपा माले नेताओं द्वारा रहिवासियों से अपने हक-अधिकारों को लेकर बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई। सभा की अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता तथा संचालन भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य मो. एजाज ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मुंशीलाल राय, होरिल पासवान, आसिफ होदा आदि ने सभा को संबोधित किया।

बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बिहार में वृद्धावस्था, मोसमाती एवं दिव्यांग पेंशन 3 हजार रूपए करने, राशन के चावल-गेहूं के साथ दाल, तेल, चीनी आदि देने, स्कीम वर्कर्स को राज्य कर्मी का दर्जा देने, रसोई गैस की कीमत 5 सौ रूपये करने, सभी गरीबों को 72 हजार रुपए से कम का आय प्रमाण-पत्र बनाने एवं मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का 2-2 लाख रूपये देने, भूमिहीनों को वासभूमि एवं आवास देने, खाली पदों पर बहाली करने, प्री-पेड मीटर पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर आगामी 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में भाकपा-माले के बदलो बिहार महाजुटान रैली को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने की अपील ताजपुर वासियों से की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *