Advertisement

भाकपा माले जिला कमेटी का मतदान के साथ बैठक सम्पन्न

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में अलपीटो सभा भवन में 27 दिसंबर को भाकपा माले जिला कमेटी हजारीबाग का मतदान के साथ बैठक सम्पन्न हो गया।

बैठक में कहा गया कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) का 11वां राष्ट्रीय महाधिवेशन बिहार की राजधानी पटना में आगामी 15 से 20 फरवरी तक होगा। इस महाधिवेशन में पुरे देश भर के चुने गए प्रतिनिधि अपनी बातों को रखेंगे।

महाधिवेशन के पुर्व एक दिवसीय खुला सत्र का कार्यक्रम होना तय हुआ है, जिसमें देश के कोने कोने से किसान, मजदूर, मेहनतकश नौजवान के साथ न्याय पसंद लोग शामिल होगें।

बैठक में बताया गया कि इस खुले सत्र को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव काॅ दिपांकर भट्टाचार्य सम्बोधित करेंगे। आज के चुनावी कार्यक्रम में बतौर पर्यवेक्षक काॅ भोला मंडल, काॅ सविता सिंह शामिल थे। जिले के ब्रांच कमेटी, लोकल कमेटी, प्रखंड कमेटी, जिला कमेटी के सदस्यों को मतदान कर महाधिवेशन का सदस्य बनाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *