Advertisement

भाकपा माले ने की पूसा प्रखंड सचिव को धमकी देने वाले अपराधी की गिरफ्तारी की मांग

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले नेताओं ने अपने साथी को मोबाइल पर धमकी दिए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। माले नेताओं ने मामले में संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी की मांग समस्तीपुर जिला प्रशासन से की है।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के हद में पूसा थाना कांड क्रमांक-113/22 के अज्ञात अपराधियों के द्वारा बीते 11 नवम्बर की रात्रि मोबाइल क्रमांक 9931323787 से पूसा के भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार को जान मारने की धमकी दी गई।

इस मामले में थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज हुए एक सप्ताह हो गए, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं होने से माले कार्यकर्ताओं एवं जिलेवासी में आक्रोश व्याप्त है।

माले द्वारा यदि एक सप्ताह के अंदर धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो भाकपा-माले ताजपुर से जिला मुख्यालय तक आंदोलन करेगी। उक्त आशय की जानकारी 25 नवंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *