Advertisement

भाकपा माले ने संविधान निर्माता का मनाया परिनिर्वाण दिवस

अशोक सिंह/बगोदर(गिरीडीह)। भारतीय संविधान (Indian Constitution) के प्रमुख वास्तुकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, महान समाज सुधारक, भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस के मौके पर भाकपा माले ने बगोदर में सरिया रोड स्थित महेंद्र सिंह भवन में उन्हें याद किया। इस अवसर पर बाबा साहेब की स्मृति में पुष्प अर्पित किए गए।
उक्त मौके पर बगोदर से भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह,(Vinod kumar singh) माले प्रखंड सचिव पवन महतो, जिला परिषद सदस्य पूनम महतो, सरिता महतो, प्रखंड प्रमुख मुस्ताक अंसारी, खूबलाल महतो, प्रदीप महतो, कुमोद यादव, रज्जाक अंसारी समेत कई अन्य शामिल हुए। यहाँ बाबा साहेब को याद करते माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर सच्चे अर्थों में आधुनिक और लोकतांत्रिक भारत के निर्माता हैं।जब जब देश मे लोकतांत्रिक अधिकारों का अवमूल्यन होगा, बाबा साहेब पावर हाउस की तरह हमारा पथ प्रदर्शन करते रहेंगे। आज चौतरफा भारतीय संविधान के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला जारी है। जनता उसका प्रतिकार कर रही है। बाबा साहेब के सपनो को मंजिल तक ले जाना सही मायने में उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *