
कल्याणपुर की जनता महागठबंधन से माले प्रत्याशी रंजीत राम पर विश्वास कर विजयी बनाएगी-प्रभात चौधरी
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)(Bihar)। समस्तीपुर जिला के हद में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित भाकपा-माले उम्मीदवार रंजीत राम ने अपने चुनाव कार्यालय का फीता काटकर 29 अक्टूबर को पूसा प्रखंड के गंगापुर-वैनी कस्तूरबा चौक पर उद्धाटन किया। विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां इसी कार्यालय से संचालित होंगी।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर एक संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज राय ने की तथा संचालन राजद के जिला उपाध्यक्ष रामशरण महतो ने किया। सभा को भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य प्रभात चौधरी, राज्य स्थाई समिति सदस्य एस के शर्मा, चुनाव प्रभारी वैद्यनाथ यादव, समस्तीपुर जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, भाकपा-माले पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार, राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, दरभंगा जिला स्थाई समिति सदस्य अशोक पासवान, ऐपवा जिलाध्यक्ष वंदना सिंह, जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राम कुमार, सुनील कुमार सुमन, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष डाॅ अशोक कुमार, सीपीएम कल्याणपुर प्रखंड सचिव लाला प्रसाद सिंह, कल्याणपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर, माले नेता किशोर राय, दिनेश सिंह, रविन्द्र सिंह, महेश सिंह, अखिलेश सिंह, दीपनारायण राय, दिनेश राय, संतोष कुमार, राजीव राय, गंगापुर उपमुखिया रघुवीर राय,आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार,सचिव अजय कुमार, राजद नेता शत्रुघ्न पोद्दार, विनोद कुमार, शत्रुघ्न सिंह, विपीन राय, कल्याणपुर के राजद नेता प्रभात कुमार, विद्यानंद राय, दिघरा कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, पप्पू कुमार, कन्हाई कुमार, राजद नेता संजय कुमार पासवान, वैनी पंचायत राजद अध्यक्ष बबलू राम, राजद नेता मोहम्मद अली खान, राजद पूसा प्रखंड अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) मधुमाला कुमारी सहित कांग्रेस, भाकपा-माले, भाकपा, माकपा आदि के बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया ।
मौके पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य प्रभात चौधरी ने कहा कि जनता अब समझ गई है कि पिछले 15 सालों में जनता को छला गया है। जनता अब पूर्ण रूप से महागठबंधन के साथ है। महागठबंधन को अपने नए विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि कल्याणपुर की जनता महागठबंधन से भाकपा-माले प्रत्याशी रंजीत राम पर अपना विश्वास जता कर विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जदयू सरकार के खिलाफ लहर चल रही है।
भाकपा-माले राज्य स्थाई समिति सदस्य एस के शर्मा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने बिहार के लोगों को ठगने का काम किया है। भाजपा -जदयू की सरकार में बिहार से श्रमिकों के पलायन में भारी बढ़ोतरी हुई है। आज युवा पीढ़ी रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्हें रोज़गार नहीं मिल रहा है।
भाकपा-माले दरभंगा जिला सचिव सह चुनाव प्रभारी वैद्यनाथ यादव ने कहा कि पूसा व कल्याणपुर में भाकपा-माले द्वारा अनेकों सफल आंदोलन व कार्य किये है। जिसका इस विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के भाकपा-माले प्रत्याशी को लाभ मिलेगा। धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष डाॅ.अशोक कुमार ने किया। उक्त जानकारी भाकपा-माले पूसा प्रखंड सचिव सह जिला कमिटी सदस्य अमीत कुमार ने दी।। प्रहरी संवाददाता/
323 total views, 1 views today