Advertisement

भाकपा माले ने बोकारो थर्मल चौक पर फुंका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का पुतला

केन्द्र सरकार की अमेरिका भक्ति देश के सम्मान और संप्रभुता के खिलाफ-माले

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भारत पर 30 प्रतिशत टैरिफ का बोझ लादने, पाकिस्तान के साथ तेल समझौता करने और केंद्र सरकार की चुप्पी के खिलाफ 3 अगस्त को भाकपा माले ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया।

पुतला दहन से पुर्व बोकारो थर्मल के झारखंड चौक में प्रतिरोध मार्च निकालकर सभा किया गया। माले कार्यकर्ताओ ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, अमेरिका की गुलामी देश से गद्दारी नहीं चलेगी, भारत पर 30 प्रतिशत टैरिफ पर चुप्पी क्यों मोदी सरकार जवाब दो, अमेरिका से नाता तोड़ो देश की संप्रभुता की रक्षा करो के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उपस्थित माले नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भक्ति में जुटी है, जबकि अमरीका भारत के साथ लगातार बदसुलूकी कर रहा है। भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर भारत लाने, कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के बाद युद्ध की बनी स्थिति में भारत को सीजफायर के लिए मजबूर करना, रूस के साथ भारत की पुरानी व्यापार समझौते पर भारत को अलग होने के लिए धमकी देने जैसी कार्रवाई के बावजूद मोदी सरकार की चुप्पी देश के सम्मान और संप्रभुता के खिलाफ है। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ट्रंप की चमचई करने के बजाय भारत के हक में काम करे, वरना देश की जनता माफ नहीं करेगी।

कार्यक्रम को माले राज्य स्थायी कमिटी सदस्य भूवनेश्वर केवट, राज्य कमिटी सदस्य विकास कुमार सिंह, जिला कमिटी सदस्य बालेश्वर गोप, ऐक्टू नेता बालेश्वर यादव, पंचानन मण्डल, राज केवट, बैजनाथ सिंह, डी के मिस्त्री, सुरेन्द्र घासी, हरि लाल महतो, हरि शंकर, किशन कमार वाजिद हुसैन, मोहम्मद समसुद्दिन, मोहम्मद तहसीम कुरैशी, रामलोचन आदि ने संबोधित किया। सभा के पश्चात माले कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *