Advertisement

पोखरिया में भाकपा का सम्मेलन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नक्सल प्रभावित नावाडीह प्रखंड के पोखरिया पंचायत में 5 जनवरी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा पोखरिया का बार्षिक शाखा सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता कॉमरेड रीत लाल महतो (गुरुजी) तथा संचालन कॉ अब्दुल कासीम अंसारी ने किया।

सम्मेलन शुरु होने के पुर्व झंडोत्तोलन एवं शहीद बदी पर माल्यार्पण किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा झारखंड राज्य परिषद सदस्य कॉ गणेश प्रसाद महतो ने किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा थोपा गया तीनों कृषि काला कानून किसानों को ही नही बल्कि देश के हर नागरिक को प्रभावित किया था। जिसके चलते देश में इसे किसान विरोधी, राष्ट्र विरोधी और संविधान विरोधी समझा गया।

जिसे प्रधानमंत्री को वापस लेना पड़ा। इससे देश के करोड़ों किसान और किसान आन्दोलन की जीत हुई। इसी तरह झारखंड मे भी गैर मजरुवा बंदोबस्ती जमीन का राजस्व वसूली न किया जाना, झारखंड के किसानों के लिए एक काला कानून है। इस काले कानून के खिलाफ भी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में किसान आन्दोलन कर रहे हैं।

इसे भी राज्य के हेमंत सोरेन सरकार को वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की। साथ हीं कहा कि भोजपुरी, अंगिका, मगही भाषा को यहाँ की जनता ने नकार दिया है। क्योंकि यह निर्णय दबाब मे लिया गया निर्णय था।

यह एक हकमारी था। पार्टी इस लड़ाई को जमीन की लड़ाई की तरह चरणबद्ध तरीके से लड़ेगी। साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों को बचाने की लड़ाई को भी गम्भीरता से ली है।

मौके पर शोक प्रस्ताव कॉ नुनुचंद महतो ने किया एवं कॉ जीबलाल महतो, कॉ सुन्दर मिर्धा, कॉ ईश्वर ठाकुर सहित दिल्ली में 700 शहीद किसानो एवं अन्य के प्रति सम्मान में एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

नई कमिटी में सचिव पुन: कॉ कार्तिक महतो बनाये गये। सहायक सचिव कॉ टेकलाल महतो, कोषाध्य्क्ष कॉ रबिन्द्र कुमार महतो, किसान सभा प्रभारी कॉ प्रीतम महतो, नौजवान सभा प्रभारी कॉ महेश कुमार महतो, इप्टा प्रभारी कॉ रितलाल महतो चुने गये।

सम्मेलन मे डॉ हनीफ़, कॉ चमन महतो, कॉ बलेश्वर महतो, कॉ चेतलाल महतो एवं अन्य 35 सदस्य मौजुद थे। 5 नये सदस्य पार्टी मे शामिल हुए, जिन्हें शपथ ग्रहण करायी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *