Advertisement

 माकपा ने किया 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल सफल बनाने का आवाहन

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां (Gomiya) प्रखंड के हद में स्वागं 1/b स्थित माकपा कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आवाहन किया गया। लोकल कमेटी की बैठक कॉमरेड विनय कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल के सदस्य कॉ राम चंद्र ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार गैर जनतांत्रिक तरीके से मजदूर और किसान विरोधी बिल संसद में पारित किया। यह बिल किसानों और मजदूर वर्ग पर एक हमला साबित हो रहा है। इस बिल के तहत किसानों को गुलाम बनाने की साजिश हो रही है। राज्य कमेटी सदस्य कॉ श्याम सुंदर महतो ने कहा कि यूपी के हाथरस में जो घटना हुई उसके बाद उनके परिवार वालों के ऊपर पुलिस का अत्याचार बदस्तूर जारी है।
इस अवसर पर जिला सचिव मंडल के सदस्य कॉ पीके विश्वास ने कोयला क्षेत्र में कमर्शियल माइनिंग के खिलाफ 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल सफल बनाने की बात कही। उन्होंने रेलवे, बीमा, रक्षा सहित सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को निजी कंपनियों के हाथों हवाले किए जाने के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही। माकपा लोकल कमेटी के सचिव कॉ राकेश कुमार ने झारखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा और पेयजल संबंधि समस्याओं को लेकर 1 से 15 अक्टूबर तक सघन जनसंपर्क और 15 अक्टूबर को जन प्रदर्शन की बात कही। मौके पर कॉ विनय स्वर्णकार, घनश्याम महतो, भुवनेश्वर स्वर्णकार, पूरण मांझी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *