Advertisement

विभिन्न मांगों को लेकर सीओ-आरओ से मिला भाकपा माले प्रतिनिधिमंडल

सप्ताह भर के अन्दर मांगों पर कारवाई नहीं तो घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में 28 जनवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर सीओ आरती कुमारी, आरओ रोहन रंजन से मिलकर विभिन्न मांगों से संबंधित स्मार-पत्र सौंपकर यथाशीघ्र कार्रवाई की मांग की।

उक्त जानकारी देते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का पात्र बनने को करीब 2 हजार आय प्रमाण-पत्र का ऑफलाइन फार्म आधार कार्ड के साथ अंचलाधिकारी को दिया गया था, लेकिन अब पोर्टल खुलने को है। बाबजूद इसके आय प्रमाण-पत्र नहीं बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि पोखर समेत अन्य सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीनों को उजाड़ने पर रोक लगाकर वासगीत पर्चा देने, भूमिहीनों को वासभूमि एवं आवास देने, पर्चाधारी को बैंक कर्ज दिलाने, दलित-गरीबों के वंचित गांव-टोले में पहुंच पथ की व्यवस्था करने, वंचित को राशन कार्ड बनाने एवं छूटे हुए नामों को जोड़ने आदि मांगों से संबंधित फार्म जमा कर तत्काल कारवाई करने की मांग की गई थी।

कहा कि कार्य में कोताही बरतने पर भाकपा माले ने अंचल कार्यालय पर पुनः अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी आशय की जानकारी से संबंधित स्मार-पत्र सीओ-आरओ को देकर अविलंब कार्य शुरू करने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *