Advertisement

गोमियां सीओ ने किया पूजा स्थलों का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। हिंदू आस्था का महान पर्व दुर्गा पूजा/दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर 21 अक्टूबर को गोमियां के अन्चलाधिकारी ओमप्रकाश मंडल ने पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ मंडल ने पूजा समिति को वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण केन्द्र व् राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिया।
सीसीएल के स्वांग कोलियरी पीओ कार्यालय के सामने स्थित पूजा स्थल निरिक्षण के क्रम में सीओ मंडल ने पूजा स्थल व् उसके आसपास के स्थलों के नियमित साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा आगंतुक श्रद्धालुओं के बीच आवश्यक दुरी बनाये रखने का निर्देश पूजा समिति को दिया। साथ ही सीओ ने पूजा स्थल के आस-पास सेवारत वालंटियर को पहचान पत्र के आलावा अलग पहचान हेतू पहनावा, मास्क,ग्लब्स दिये जाने का निर्देश दिया। मौके पर पूजा समिति के अंजनी त्रिपाठी, अशोक सिंह, पीडी वर्मन, नरेश मंडल आदि उपस्थित थे।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *