प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत सचिवालय में 22 दिसंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में जिला स्तर के अधिकारियों की टीम द्वारा पंचायत की 138 महिलाओं को गव्य पालन संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर यहां की महिलाएं बड़ी उत्सुकता से प्रशिक्षण में रुचि ले रहीं थी। जिला से आए गव्य तकनीकी पदाधिकारी समीर कुमार सिन्हा तथा हरेकृष्णा सिंह ने सबों को बारीकी गब्य पालन का प्रशिक्षण दिया।
मौके पर उपस्थित स्थानीय मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर ने भी उपस्थित महिलाओं को बारीकी से समझाया। मुखिया के हाथो प्रशिक्षित महिलाओं को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया, जो पंचायत के मुखिया एवं आगंतुक प्रतिनिधियों के हाथो वितरण किया गया। मौके पर सहायक गव्य तकनीकी पदाधिकारी राहुल कुमार, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता ललन कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply