Advertisement

दहेज उत्पीड़न मामले में न्यायालय द्वारा दोषी पति को सजा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति के न्यायालय से दहेज के लिए पत्नी पर प्रताड़ित करने के आरोपी अभियुक्त कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर रहिवासी रंजीत कुमार सिंह को दोषी पाने के बाद 2 साल की सजा सुनाई गयी।

ज्ञात हो कि जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह रहिवासी आशा देवी ने बताया था कि उसकी शादी वर्ष 1995 में मधुकरपुर रहिवासी रंजीत कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद 4 साल तक ससुराल में वह ठीक से रही, मगर उसके बाद उसे शारीरिक एवं मानसिक प्रतड़ना अभियुक्त के द्वारा दिया जाने लगा। दवाब दिया जाता कि अपने पिता से कहकर जमीन उसके नाम से रजिस्ट्री करा दे और एक लाख रुपए नगद भी दे। जिसे लेकर मारपीट किया जाता था। मगर वह सब कुछ सहते रही। वर्ष 2015 में वह केस की जिसे लेकर जरीडीह में थाना कांड क्रमांक 84/15 दर्ज किया गया।

आरोप पत्र समर्पित होने के बाद मामला स्थानांतरित होकर मनोज कुमार प्रजापति की न्यायालय में आया। न्यायालय में उपलब्ध गवाह एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ता के बहस सुनने के बाद अदालत ने अभियुक्त को पत्नी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में दोषी पाने के बाद 2 वर्ष की सश्रम कारावास एवं पांच हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने पर 15 दिनों की अतिरिक्त सजा होगी।
अभियुक्त के अधिवक्ता द्वारा सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए आवेदन दिया गया, इस आधार पर उसे जमानत पर छोड़ा गया। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक लोक अभियोजक नवीन कुमार मिश्रा ने बहस की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *