Advertisement

कुएं में गिरने से कूप लाभुक की मौत

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के भस्की पंचायत के टोंडरा में बीते 29 मई को मनरेगा का निर्माणाधीन कूप धंस गया। घटना में कूप का लाभुक 59 वर्षीय घनेनाथ महतो की मौत हो गयी है।

बताया जाता है कि दिवंगत महतो उक्त कूप में मजदूर के रूप में स्वयं तथा परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ ईंट जोड़ाई के काम में लगा था। इस घटना में उसके पुत्र अमित को भी चोट लगी है। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार दिवंगत घनेनाथ को मनरेगा के तहत कूप मिला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से ईंट जोड़ाई का काम चल रहा था। पिछले दिनों की तरह 29 मई को भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ईंट जोड़ाई का काम चल रहा था, इस दौरान ऊपर की गीली मिट्टी धंस गयी और घनेनाथ कुएं के अंदर मिट्टी में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

घटना की खबर की खबर फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मिट्टी में दबे घनेनाथ को कुएं से बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके पुत्र अमित को पैर में चोट लगी है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय मुखिया मंटू राम मरांडी, काशीनाथ महतो, राहुल कुमार महतो, हरिपद महतो, लालू महतो समेत दर्जनों स्थानीय रहिवासी पहुंचे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *