प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 25 फरवरी को एक भेंट में कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा प्रधानमंत्री को ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष को अपमानित किया है। देश कभी भी कांग्रेसियों को इस तरह की टिप्पणियों के लिए माफ नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि काग्रेस 2024 के आम चुनाव में दूरबीन से सर्च करने पर भी दिखाई नहीं देगी। किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह का बयान कोई राष्ट्र विरोधी ही दे सकता है। पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री को कब्र खोदने की बात कही है। जनता जानती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता और राष्ट्र के लिए समर्पित है।
लेकिन कांग्रेस जो स्वयं राष्ट्र विरोधी पार्टी है। कांग्रेस का कब्र भारतवर्ष की जनता खोद देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। भारतवर्ष की जनता सब जानती है। कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी को अपमानित नहीं किया, बल्कि पुरे भारतवर्ष की जनता को अपमानित किया है।
![]()













Leave a Reply