Advertisement

पार्षद ज्योति ने पानी की समस्या को लेकर ढोरी जीएम को लिखा पत्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 11 स्थित सिंह नगर में सीसीएल द्वारा पानी की टंकी का निमार्ण किया गया। बावजूद इसके स्थानीय रहिवासी जल संकट को लेकर परेशान हाल है।

जानकारी के अनुसार उक्त पानी टंकी से आस-पास के सिंहनगर, टीना धौड़ा, बुटटु घौड़ा, बेहराडीह बस्ती और गोंराग कॉलोनी में पानी सप्लाई ना के बराबर है। बताया जाता है कि कुछ महीनो से खास ढोरी रिभर साईड से आ रही मेन पाईप जगह-जगह लिकेज हो गयी है।

अवैध कनेक्शन रहिवासियों द्वारा लिया गया है, जिसके कारण सिंह नगर स्थित पानी टंकी में पर्याप्त मात्रा में पानी नही पहुंच रही है। इसी कारण कॉलोनियों में पीने का पानी नही मिल पा रहा है। जिसके कारण रहिवासियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

स्थानीय रहिवासियों के समस्या समाधान को लेकर वार्ड ग्यारह के पार्षद ज्योति ने सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित की है, ताकि रहिवासियों को पानी की समस्या से मुक्ति मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *