Advertisement

प्रखंड कार्यालय चंद्रपुरा में शिष्टाचार बन गया है भ्रष्टाचार-अनिता

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर चल रहे पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता ने एक अक्टूबर को दुग्दा के रटारी मे प्रेस वार्ता आयोजित की।

प्रेस वार्ता में पूर्व प्रमुख और रंगामटी पूर्वी की पंचायत समिति सदस्य अनिता गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनके 7 वर्ष का कार्यकाल बेदाग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय में सामग्री खरीदारी और कार्यक्रम पर हुए खर्च की जीएसटी बिल की जांच के लिए उपायुक्त बोकारो से मांग की है। मेरे कार्यकाल मे किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

बताया कि उनके कार्यकाल में कभी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। प्रखंड के 26 पंचायत समिति सदस्यों को साथ लेकर सभी पंचायतो मे बिना भेदभाव से विकास किया।
गुप्ता ने कहा कि मैं प्रमुख रह चुकी हूं। मुझे मालूम है भ्रष्टाचार कहा पर है। कहा कि आज झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है।
.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *