Advertisement

नगरसेविका स्नेहल शिवकर ने कहा चुनावी वादे होंगे पूरे!

मुझे कथनी पर नहीं प्रभाग 155 में करनी पर है विश्वास

मुश्ताक खान/मुंबई। समाजसेविका से नगरसेविका बनी स्नेहल विष्णु शिवकर ने साफ कर दिया है कि चुनाव के दौरान मैंने जो भी वादे किये हैं, उसे पूरा करके दिखाउंगी। इतना ही नहीं मेरी कोशिश होगी की अपने प्रभाग की जनता के उम्मिदों पर शत प्रतिशत खरा उतरूं। चूंकि जमीनी हकीकत से मैं अच्छी तरह वाकिफ हूं, इस लिहाज से एक के बाद एक अपने कार्यकाल में समस्याओं का निवारण करूंगी। मेरी प्राथमिकता अपने प्रभाग में शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। स्वच्छता, स्वच्छ पेय जल, बीमारियों को रोकने और स्वस्थ जीवन के लिए अनिवार्य कदम उठाउंगी। इसके अलावा सड़क, बड़े छोटे गटरों की सफाई और इस विभाग के सभी उद्यानों को सुसज्जित करना है।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए मनपा चुनाव में उद्धव बाला साहेब ठाकरे (यू बी टी) के टिकट पर एम पश्चिम विभाग के प्रभाग क्रमांक 155 से जीत दर्ज करने वाली स्नेहल विष्णु शिवकर का जन्म और शिक्षा इसी परिसर में हुई है। चेंबूर के लाल डोंगर परिसर की रहने वाली स्नेहल शिवकर ने साफ कर दिया है कि मुझे कथनी नहीं करनी पर विश्वास है। मैं बचपन से देखती आ रही हूं कि चुनाव के दौरान क्षेत्र में प्रचार के लिए आने वाले उम्मीदवार चुनावी लॉलीपॉप का सहारा लेते हैं और जीत के बाद लापता हो जाते हैं। लेकिन मैंने चुनाव के दौरान, जो भी वादे किये हैं, उसे पूरा करके दिखाउंगी। स्नेहल शिवकर ने कहा कि यू बी टी के महामहिम उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने मुझपर भरोसा जताया है, वो व्यर्थ नहीं होगा।

एक सवाल के जवाब में स्नेहल शिवकर ने बताया : मेरी शिक्षा चेंबूर के स्वामी विवेकानंद कॉलेज से हुई है, जो मेरे घर से काफी करीब है। इसके बाद मैंने कृषि विभाग से डिप्लोमा कर चुकी हूँ। शादी के बाद से मैं गृहणी के साथ साथ समाजसेविका की भूमिका निभा रही थी। यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के आशीर्वाद से यहां की जनता ने मुझे इतना प्यार दिया है कि मुझे नगरसेविका बना दिया।

एक अन्य सवाल के जवाब में स्नेहल शिवकर ने बताया : अब मैं शिवसेना के वरिष्ठ नेता महेंद्र नकते के मार्गदर्शन में इस प्रभाग में विकास कार्यों को गति दूंगी। इस विभाग के अनुभवी शिवसैनिक महेंद्र नकते मेरे पिता सामान हैं इस जीत के बाद विभाग के लोग हमारे शाखा में बधाइयों के साथ साथ अपनी समस्याओं का जिक्र भी कर रहे है इसके अलावा मैंने अपने प्रभाग के अलग -अलग नगरों में नागरिकों से मिलने का सिलसिला शुरू किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *