Advertisement

कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स जल्द ही कोवीन पोर्टल से जुड़ेगी

नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगा है। रोजाना कोरोना केसों का आंकड़ा छह हजार के करीब पहुंच गया है।

इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविड वैक्सीन कोवोवैक्स को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कोवोवैक्स को वयस्कों के लिए विषम बूस्टर खुराक के रूप में जल्द ही कोविन पोर्टल में शामिल किया जाएगा। इसकी कीमत 225 रुपये प्रति खुराक तय की गई है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है।

बीते 27 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। बताया जाता है कि कोरोना के बढ़ते रफ्तार को इससे कुछ हद तक विराम लग सकेगा। यदि यह दावा सच साबित होता है तो यह निश्चित तौर पर एक शुभ संकेत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *