Advertisement

एम एम पी शाह कॉलेज में दीक्षांत समारोह संपन्न

मुश्ताक खान/मुंबई। माटुंगा के सेवा मंडल एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित श्रीमती एम एम पी शाह कॉलेज में दीक्षांत समारोह में मेघावी छात्रों का सम्मान के साथ चार गोल्ड मेडलिस्ट छात्राओं सहित 452 छात्राओं को डिग्री प्रदान किया गया। इस समारोह का उद्घघाटन मुख्य अतिथि एसएनडीटी विश्वविद्यालय की ह्यूमैनिटी विभाग की डीन प्रोफेसर डॉ. मेधा टापियावाला, मैनेजमेंट मेंबर्स और प्रिंसिपल डॉ. अर्चना पतकी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनेजमेंट के प्रेसिडेंट डॉ. दिलीप त्रिवेदी ने सभी का स्वागत किया। श्रीमती दर्शना बुच ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। प्रिंसिपल डॉक्टर अर्चना पतकी ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, मैनेजमेंट मेंबर्स और प्रिंसिपल के हाथों चार गोल्ड मेडलिस्ट छात्राओं सहित 452 छात्राओं को डिग्री प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सेवा मंडल एजुकेशन सोसायटी के प्रवीण शाह, डॉ.भारत पाठक, वसंत खेतानी, अतुल संघवी, प्राध्यापक गण, ऑफिस स्टाफ, छात्राएं और अभिभावक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हेमलता कुमार ने किया और डॉ. सरिता कासरलकर ने आभार प्रदर्शित किया।

Tegs: #Convocation-ceremony-concluded-in-mmp-shah-college

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *