रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 320 पर 26 जुलाई को संघन वाहन जाँच चलाया गया। अभियान में नियम विरुद्ध वाहन चलानेवालो से जुर्माना वसुला गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर द्वारा संघन वाहन जाँच चलाया गया।जिसमें कुल आठ वाहनों से एक लाख बारह हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।
बताया जाता है कि डीटीओ के नेतृत्व में लगभग 29 दो पहिया और चार पहिया वाहन के कागजातों की जांच की गयी। जिसमें आठ वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जाँच के दौरान कुल एक लाख बारह हजार रूपये जुर्माना वसूला गया।
डीटीओ वंदना सेजवलकर ने पेटरवार प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहों पर सघन जांच के दौरान फिटनेस सर्टिफिकेट, रिफ्रैक्टिव टेप, ओवरलोडिंग एवं टेक्स फेल तथा वाहन का इन्सुरेंश पेपर, हेलमेट, रजिस्ट्रेशन, वाहन पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण पेपर और सीट बेल्ट सहित अन्य की जाँच की।
जाँच के क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोर दिया गया। साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश भी दिया गया। कहा गया कि यह आपके सुरक्षा के लिये है। वहीं बताया गया कि इस तरह का जाँच बोकारो जिले में कई जगहों पर लगाया जा रहा है और जुर्माना लिया जा रहा है। वाहन जाँच लगाने का मुख्य कारण यह है कि राहगीरों को अपनी जिम्मेदारियों का ऐहसास हो और वाहन के सभी कागजात लेकर सड़क पर चले। साथ ही दो पहिया वाले हेलमेट लगा कर हीं घर से कहीं जाए, जिससे दुर्घटना कम हो।
![]()













Leave a Reply