Advertisement

कल्याण मंडप करगली में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा का कन्वेंशन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले कोयला मजदूरों का क्षेत्रीय कन्वेंशन 2 फरवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के करगली गेट स्थित कल्याण मंडप में आयोजन किया गया। कन्वेंशन में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू व एक्टू से जुड़े सीसीएल ढोरी, बीएंडके, कथारा व गिरिडीह एरिया से मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यगण काफी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर संयुक्त कन्वेंशन आगामी 12 फरवरी के देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
कन्वेंशन में एटक के लखन लाल महतो ने कहा कि चार लेबर कोड से मजदूरों पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ेगा। केंद्र सरकार द्वारा दशकों से संघर्ष, बलिदान, त्याग, तपस्या से बनाए गए श्रम कानूनों को ध्वस्त कर चार लेबर कोड बना दिया गया, जो मजदूरों के लिए नहीं, बल्कि मालिकों का कोड है। उन्होंने कहा कि चार लेबर कोड में स्थायी नौकरी एवं सामूहिक सौदेबाजी की अवधारणा को खत्म कर दिया गया।

सीटू के राष्ट्रीय सचिव एवं कोल फेडरेशन के महासचिव डीडी रामानंदन ने कहा कि मजदूरों के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। अब करो या मरो की स्थिति है। कहा कि हड़ताल को सफल करना समय की पुकार है। कोयला मजदूरों को अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है। इंटक के श्यामल कुमार, एटक के सुजीत कुमार घोष व सीटू के आरपी सिंह ने कहा कि मजदूरों को अपने रक्षा के लिए हड़ताल को सफल करें। कोल इंडिया को तोड़ने का प्रयास है तथा विनिवेश किया जा रहा है।
कन्वेंशन में एचएमएस के आर उनेश ने कहा कि 12 फरवरी को होने वाला हड़ताल मजदूरों के अधिकार को लेकर लड़ी जा रही है। तमाम मेहनतकश मजदूर इस हड़ताल को सफल बनाएं, तभी सरकार मजदूर विरोधी नीति को वापस लेगी।

कन्वेंशन को जिप सदस्य सह जमसं सीसीएल सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, एक्टू के भुवनेश्वर केवट, इंटक के ब्रृज बिहारी पांडेय, दिगंबर महतो, जवाहरलाल यादव, नरेश महतो, महारूद्र सिंह, संतोष कुमार ओझा, आरएस पांडेय जय नारायण महतो, भुवनेश्वर केवट एवं विकास सिंह ने संबोधित किया।

मौके पर सुबोध सिंह पवार, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, पुनीत महतो, गणेश प्रसाद महतो, गोवर्धन रविदास, पंकज महतो, जयनाथ मेहता, नवीन विश्वकर्मा, मनोज पासवान, मनोज मंडल, भीम महतो, जितेंद्र दुबे, बुटल महतो, मथुरा सिंह यादव, पप्पू लाला, देवाशीष रजवार, बलराम नायक, विश्वनाथ महतो, परण महतो, श्याम बिहारी सिंह दिनकर, राजदेव चौहान, पंचानन मंडल, गोविंद मंडल, बैजनाथ कुमार आदि उपस्थित थे।

कन्वेंशन में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास की गयी, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रेड यूनियन के संबंध में की गई टिप्पणी को वापस लेने की मांग की तथा घरेलू कामगारों द्वारा दयार याचिका पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। कन्वेंशन में निर्णय लिया गया कि तीनों प्रक्षेत्रों की बैठक कर पीट मिटिंग करें तथा मजदूरों को चारों लेबर कोड से अवगत कराई जाए एवं हड़ताल को सफल बनाने का अपील किया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *