प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांदो पंचायत के गर्री स्थित स्कूल की संयोजिका (रसोइया) गुलाबी देवी का 24 मई को निधन हो गया। मृतका की उम्र 52 वर्ष बताया जा रहा है।
संयोजिका के आकस्मिक निधन से परिवार में शोक की लहर है। मृतका स्थानीय एक सरकारी स्कूल में संयोजिका (रसोईया) के पद पर कार्यरत थी। वह गर्री रहिवासी झामुमो नेता सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू की फुफेरी बहन थी। जिप सदस्य अशोक मुर्मू सहित मुखिया पति राजेंद्र नायक एवं अन्य दर्जनों रहिवासी उसकी अंत्येष्ठि में शामिल हुए।
बताया जाता है कि संयोजिका के निधन को लेकर पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक मृतक परिवार को हरेक लाभ दिलाने की मांग की जा रही है।
![]()













Leave a Reply