Advertisement

संवेदको द्वारा तेनु-बोकारो नहर मरम्मति कार्य का ऑनलाइन संविदा का विरोध

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अतिथि भवन तेनुघाट में संवेदक संघ द्वारा संवेदक सुनील महतो की अध्यक्षता में 18 मार्च को बैठक की गई। जिसमें दर्जनों की संख्या में संवेदक उपस्थित हुए।

जानकारी के अनुसार संवेदक संघ द्वारा तेनु – बोकारो नहर में निकली गई 184 ग्रुप में ऑनलाइन संविदा का जोरदार तरीके से विरोध करते हुए ऑफ लाइन संविदा की मांग की गई। संवेदक संघ की अध्यक्षता कर रहे सुनील महतो ने बताया कि तेनुघाट डैम के विस्थापित एवं नहर विस्थापितों के हित में ऑनलाइन संविदा नहीं है। ऑनलाइन संविदा से कार्य का भी गुणवत्ता प्रभावित होता है। साथ हीं स्थानीय विस्थापितों का हक भी मारा जाता है।

उन्होंने कहा कि यहां के विस्थापित संवेदको का यही एक रोजगार का माध्यम है। कहा कि विस्थापितों के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार भी गंभीर है, इसलिए सरकार और बांध प्रमंडल के अधिकारियों से अनुरोध है कि ऑनलाइन संविदा को रद्द करते हुए ऑफ लाइन संविदा निकाली जाए। साथ ही सभी संवेदकों से संघ अपील करती है कि एक भी संवेदक ऑनलाइन संविदा में शामिल नहीं हो। अपनी एकजुटता का परिचय दे, ताकि विस्थापितों के हक और हितों का रक्षा हो सके।

मौके पर मंटु यादव, घनश्याम यादव, पप्पू यादव, रमेश श्रीवास्तव, संजय यादव, केदार यादव, रुस्तम अंसारी, इस्राफील अंसारी, पिंटू शर्मा, सुनील ठाकुर, रामचंद्र यादव, अख्तर हुसैन, मो. दिलशाद, जगदीश यादव, जितेन्द्र यादव, पवन ठाकुर, बुधन गंझू, जगत प्रसाद वर्मा आदि संवेदकगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *