एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट मे पहले जब ठेकाकर्मी नौकरी की शुरूआत करता था, उस समय उसका उम्र ठेकेदार द्वारा अनाप सनाप लिख दिया जाता था, क्योंकि आज से लगभग 15 -20 वर्ष पहले आधार कार्ड नही हुआ करता था। केवल उसका शैक्षणिक योग्यता देखा जाता था। नतीजा बहुत सारा ठेकाकर्मी को 40-50 वर्ष की उम्र मे ही 60 वर्ष पूरा हो गया करके उन्हें काम से निकाल दिया जाता था।
उसी परम्परा के तहत बीएसएल के धमन भट्टी मे कार्यरत ठेकाकर्मी सनातन महतो को तीन वर्ष पहले सीआईएसएफ द्वारा गेट पास रिन्युअल को रोक दिया गया था। सनातन महतो जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय आकर महामंत्री बी. के. चौधरी से मिलकर बताया कि वह उस समय का मैट्रिक पास है, जिसमे उसकी उम्र तिथि भी है और उसके हिसाब से तीन साल के बाद वह 60 बर्ष की आयु का हो रहा है।
इसके बाद महामंत्री चौधरी ने कार्मिक विभाग के उच्च पदाधिकारीगण से मिलकर ऐसे मजदूरो का उम्र शैक्षणिक दस्तावेज के आधार पर तय किए जाने की मांग की थी। जिसे प्रबंधन ने काफी जद्दोजहद उपरान्त स्वीकार करते हुए आदेश निर्गत किया कि जिन ठेका मजदूरों के पास ऐसे दस्तावेज है वह ठेका प्रकोष्ठ मे सुधार सकता है।
इसी आधार पर सनातन महतो का पुनः गेट पास बना और वह अब नौकरी भी कर रहा है। साथ साथ सैकड़ो अन्य मजदूरों को भी इसका लाभ मिल रहा है। इस कार्य मे जय झारखंड मजदूर समाज के संयुक्त महामंत्री एस के सिंह ने काफी समय दिया और इस खुशी मे ठेकाकर्मीगण सनातन महतो के साथ 26 जुलाई को बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय पहुंचकर महामंत्री चौधरी को अंगवस्र, फूल माला व् गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
महामंत्री बी. के. चौधरी ने इस पुनीत कार्य मे बोकारो स्टील प्लांट के तत्कालीन अधिशासी निदेशक (एच. आर.) राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) हरिमोहन झा एवं ठेका प्रकोष्ठ के महाप्रबंधक पान्जलि को साधुवाद दिया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जय झारखंड मजदूर समाज के संयुक्त महामंत्री एस. के. सिंह, कार्यालय मंत्री आर. बी. चौधरी, रामा रवानी, यु. सी. कुम्भकार, अभिमन्यु मांझी, संजय कुमार गोसांई, मुमताज अंसारी, नागेश्वर महतो, सनातन महतो, सीताराम मांझी, महेश मांझी, कामेश्वर बेसरा, शिवलाल मांझी, राजेश हेम्ब्रम, साहेब राम मांझी, राकेश मुर्मू, सत्यनारायण सिंह, बब्लू कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, धनु कुमार, आलम अंसारी, इमरान अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply