राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल के नूरीनगर स्थित ऐश पौंड में कार्यरत 54 मजदूरों ने 7 नवंबर को डीवीसी ऐश पौंड में बैठक की। बैठक में बकाया वेतन की मांग की गयी।
बैठक में पौंड में कार्यरत मजदूरों ने बताया कि चार माह छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद होने के कारण मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया। जिस कारण आर्थिक स्थिति दायनीय हो गया है। कहा गया कि इस मामले में डीवीसी प्रबंधन और ट्रांसपोर्ट कंपनी के तरफ से कोई पहल नहीं किया जा रहा है। गिरिडीह सांसद ने 54 मजदूरों की समस्या पर पहल करते हुए कोलकात्ता स्थित डीवीसी मुख्यालय में चेयरमैन एस सुरेश से मिलकर समस्या को विस्तार पूर्वक रखा था।
डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश ने आश्वासन दिया कि मजदूरों को एमसी आरसी में रखा जाए। लेकिन डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन और कंपनी ने मजदूरों को अभी तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई है। जिसके कारण मजदूरों में आक्रोश है। मजदूरों का चार महीना का बकाया राशि का भुगतान डीवीसी प्रबंधन व कंपनी मिलकर पहल करें और जल्द बकाया राशि का भुगतान करें। कहा गया कि अगर डिवीसी अथवा ट्रांसपोर्ट कंपनी उनके बकाये वेतन भुगतान नहीं करती है तो डीवीसी छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद रहेगा।
![]()













Leave a Reply