Advertisement

मांगों को लेकर ठेका मजदूर गुवा सेल खदान में एक दिन के लिए करेंगे काम बंद

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने विभिन्न मांगों को लेकर ठेका मजदूरों के साथ बैठक की।

इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए संघ के केंद्रीय अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि आगामी 3 दिसंबर को संयुक्त यूनियन के सभी ठेका श्रमिकों की आम सभा की जाएगी।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि सभी ठेका मजदूर एक दिन के लिए गुवा सेल खदान में काम को बंद करेंगे। विभिन्न मांगों के संदर्भ में पांडेय ने कहा कि गुवा सेल प्रबंधन द्वारा ठेका मजदूरों को जो सुविधाएं मिल रही है उन सुविधाओं में सेंधमारी कर सुविधाओं को बंद करने का कार्य की जा रही है। यह कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरों की जो भी सुविधाएं झारखंड मजदूर संघर्ष संघ लड़कर ली है। अचानक से इन सुविधाओं में सेंध लगाकर बंद कर दिए जाने से सारे ठेका मजदूरों में आक्रोश का माहौल है। वे गुवा सेल प्रबंधन से मांग करते हैं कि जो सेलकर्मी रिटायर हो चुके हैं।

सेल प्रबंधन उसके क्वार्टर को जल्द से जल्द खाली कराए। खाली कराए गए क्वार्टर को सप्लाई मजदूरों को दी जाए, अन्यथा प्रबंधन के खिलाफ सभी मजदूर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसी को लेकर सभी ठेका मजदूर 3 दिसंबर को एक दिन के लिए गुवा सेल खदान में काम को बंद करेंगे।

बैठक में महासचिव अंतर्यामी महाकुड, किशोर सिंह, संजय सांडिल, रितेश पाणिग्रही, साधना महतो, आरती होरो, राकेश यादव, अजीम अंसारी, चंद्रिका खंडाईत, संजू गोच्छाईत, लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *