Advertisement

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति का लगातार धरना प्रदर्शन जारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा 29 जनवरी को बेरमो अनुमंडल पूर्ण बंदी का आह्वान किया गया है। बेरमो अनुमंडल बंद के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार भाजपा, माकपा, माले, सीपीआई, आजसू, सोशलिस्ट पार्टी लोहिया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता अपना नैतिक समर्थन और बंदी में सहयोग की बात कही है। इस बंदी में आवश्यक सेवा मेडिकल, एम्बुलेंस, चिकित्सा एवं प्रेस को बंदी से मुक्त रखा गया है।

ज्ञात हो कि, बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अनुमंडल मुख्यालय में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का 53 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की प्रतिक्रिया नही हो रही है। न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि किसी प्रकार का सुध ले रहा है।

अनुमंडल मुख्यालय कार्यालय के समीप जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक सन्तोष नायक ठंड में भी धरना पर बैठे हुए है। इनका साथ दे रहे रात्रि सहयोगी सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी, तेनुघाट मुखिया पति मुन्ना श्रीवास्तव, मुकेश कुमार लगातार उनका साथ दे रहे हैं।

समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, सचिव वकील प्रसाद महतो, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, राम किंकर पांडेय, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं जिप सदस्य माला कुमारी, भाकपा के आफताब आलम, रामेश्वर साव, ब्रजकिशोर सिंह, एम डी शाहजंहा, रामचंदर यादव आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *