Advertisement

विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास हेतु सतत प्रयास जारी है-अनिल मिंज

अध्यनरत बच्चों को राष्ट्र का सच्चा प्रहरी बनाकर देश के लिए समर्पित करना है-प्राचार्य

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में राजकीयकृत बड़ाजामदा उच्च विद्यालय के सेवारत प्राचार्य अनिल मिंज ने साक्षात्कार में बताया कि विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास हेतु उनका सतत प्रयास जारी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय के विकास के साथ-साथ विस्तार हेतु सकारात्मक प्रयास किए गए है। प्राचार्य के अनुसार वर्ष 1963 में स्थापित इस विद्यालय की सबसे बड़ी समस्या भवन विस्तार का है। जो यहां के ठीकेदार द्वारा पूरा नहीं किए जाने के कारण भवन विस्तार रुका हुआ है।

उन्होंने बताया कि वे इससे पूर्व लोहरदगा हाई स्कूल में 2 वर्षों तक सेवा दे चुके हैं। तत्पश्चात 2012 से निरंतर राजकीयकृत बड़ाजामदा उच्च विद्यालय में सेवारत हैं।

अपने अध्ययन कार्यकाल के संदर्भ में उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय लोहरदगा से प्लस टू की पढ़ाई करने के बाद आगे संत पॉल रांची से ग्रेजुएशन किया। तत्पश्चात काशी विद्यापीठ वाराणसी से उन्होंने पीजी तक की पढ़ाई की। इसके बाद बीएचयू से हीं बीएड कर शिक्षण क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

प्राचार्य मिंज का मानना है कि सरकारी स्कूल में ग्रामीण बच्चे खासतौर से मैट्रिक या इंटर तक की पढ़ाई ही कर पाते हैं। उन्हें नौकरी आसानी से प्राप्त हो इसके लिए उन्हें फिजिकली फिट रखना अत्यंत आवश्यक है।

अतएव उनका एवं कार्यरत शिक्षकों का सतत प्रयास रहता है कि विद्यालय में अध्यनरत बच्चे आगे चलकर डिफेंस, आर्मी व सीआईएसएफ का जॉब को आसानी से प्राप्त कर सकें। इसका एकमात्र उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ राष्ट्र का सच्चा प्रहरी बनाकर उन्हें देश के लिए समर्पित करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *