Advertisement

अधिवक्ता लिपिक संघ चुनाव को ले दावेदारों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव को लेकर दावेदारों ने 14 फरवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार अम्बष्ट, बारीक हुसैन तथा भुनेश्वर यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार झा उर्फ बबलू झा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सचिव पद के लिए जलेश्वर रविदास ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक सचिव पद के लिए अधिर चंद्र शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए बहादुर नायक, प्रकाश कुमार सिंह तथा इरफान अंसारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में बैकुंठ प्रजापति ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उक्त जानकारी चुनाव प्रभारी विजय कुमार सिन्हा ने देते हुए बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की 14 फरवरी आखिरी तिथि थी। वहीं 16 फरवरी को नाम वापसी तथा नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद 20 फरवरी को चुनाव एवं गिनती होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *