Advertisement

महिला कल्याण समिति व् ट्राई द्वारा रैलीगढ़ा में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला कल्याण समिति ढोरी बोकारो तथा ट्राई भारत सरकार के सहयोग से 20 मार्च को हजारीबाग जिला के हद में रैलीगढ़ा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इमपावरिंग कंस्यूमर्स अंडर द अंबित ऑफ ब्रॉडकास्ट पॉलिसी एंड रेगुलेशन फ्रेम वर्क विषय के तहत अनुग्रहनारायण सिंह उच्च विद्यालय+2 रैलीगढ़ा में महिला कल्याण समिति ढोरी (बोकारो) द्वारा ट्राई भारत सरकार के सौजन्य से युवाओं के लिए टेलीकॉम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विशिष्ठ अतिथि भुरकुंडा के समाजसेवी रविन्द्र कुमार सिंह, रामगढ़ के समाजसेवी किट्टू सिंह, शिक्षिका निकिता कुमारी, कंचन, शिक्षक, त्रिपाठी आदि ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को ट्राई भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। सहायक प्राचार्य ने साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने हेतु जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने टेलीकॉम उपभोक्ताओं के साथ साइबर अपराधियों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी और इससे बचने के उपायों और पुलिस विभाग से सहयोग लेने के बारे में जानकारी दी।

मौके पर सीएजी मेंबर ट्राई झारखंड रीजन सह मकस महासचिव श्याम कुंवर भारती ने प्रतिभागियों को ट्राई की योजनाओं का कैसे लाभ उठाया जा सकता है पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ट्राई के चैनल से जुड़े जिससे सभी सूचनाओं से आप सभी अवगत होते रहेंगे।

प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्राई द्वारा निर्मित प्रेजेंटेशन और कई वीडियो दिखाकर दूरसंचार और प्रसारण सेवा में शिकायत नियंत्रण तंत्र दूर संचार एवं प्रसारण की उपयोगिता एवं मोबाइल पोर्टेबिलिटी पर उपभोक्ताओं को शिक्षित करने के विषय पर विस्तार से जानकारी दिया गया। कार्यकम के आयोजन में रविन्द्र कुमार सिंह और किट्टू सिंह ने सराहनीय योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *