गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर शहर के पासवान चौक के समीप गंगा ब्रिज कॉलोनी में एक करोड़ 40 लाख की लागत से सम्राट अशोक भवन निर्माण 19 जून को भूमि पूजन के साथ प्रारंभ किया गया। निर्माण कार्य शुरू करने के पूर्व हाजीपुर नगर परिषद अध्यक्षता संगीता कुमारी और उनके पति समाजसेवी रामू सहनी द्वारा सनातन विधि पूर्वक अशोक सम्राट भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर नगर परिषद हाजीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी सहित नगर परिषद उप सभापति कंचन कुमारी और अन्य पार्षद भी उपस्थित रहे। हाजीपुर विधायक अवधेश प्रसाद सिंह भी इस भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिए। साथ ही भाजपा से जुड़े नेता और कार्यकर्ता भी काफी संख्या में मौजूद रहे।
हाजीपुर शहर में निर्माण हो रहे उक्त अशोक सम्राट भवन का निर्माण हाजीपुर नगर सभापति संगीता कुमारी की एक उपलब्धि मानी जाएगी। सभापति द्वारा हाजीपुर शहर के विकास के लिए कई एक कार्य किया गया है। सभापति के प्रयास से हाजीपुर का पुराना गौरव कौनहारा घाट को सुसज्जित कर दिया गया है। साथ ही प्रत्येक पूर्णिमा को इनके प्रयास से गंगा आरती भी हो रही है।

उक्त अशोक सम्राट भवन के बन जाने के बाद सभा या सांस्कृतिक आयोजन के लिए हाजीपुर नगर वासियों को एक सुसज्जित हाल उपलब्ध होगा। नगर परिषद सूत्रों ने बताया कि अशोक सम्राट भवन भूतल पर एक हॉल, एक रंगमंच, एक ऑफिस, एक प्रतिक्षालय का निर्माण होगा। इसके अलावा दस यूरिनल, पांच शौचालय युक्त प्रसाधन केंद्र, पोर्टिको, चाहरदीवारी का निर्माण होगा। पहले तल्ले पर दो कमरा, एक किचेन, दो ड्रेसिंग रूम बनाये जाने की योजना है। इस भवन के निर्माण के बाद रहिवासियों को बड़े आयोजनों के लिए कम शुल्क में एक बेहतर हॉल मिल सकेगा।
![]()













Leave a Reply