Advertisement

पलिहारी में भ्रष्टाचार की बुनियाद पर पनसोखा का निर्माण

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड में भ्रष्टाचार अब सर चढ़कर बोलने लगा है। भ्रष्टाचार की बुनियाद पर पलिहारी में पंनसोखा का निर्माण कराया जा रहा है। प्रखंड समन्वयक द्वारा स्थानीय मुखिया को जानकारी देने की बात कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित नेहरू ग्राउंड में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की ओर से एक पन सोखा के लिए 8,708 रुपए की राशि निर्माण के लिए मुहैया कराई गई। इस संबंध में नेहरू ग्राउंड के समीप के रहिवासियों ने बताया कि इस कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है।

रहिवासियों के अनुसार बिना तय मानक के ही पनसोखा का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। बताया जाता है कि बिना बुनियाद के हीं मिट्टी के ढेर पर जमीन के ऊपर मात्र पांच इंच की दीवार देकर खड़ी की जा रही है।

इस संबंध में नेहरू ग्राउंड समीप रह रहे मोहन राम ने बताया कि कार्य गुणवत्ता पूर्वक नहीं हो रहा है। इस संबंध में प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार जब जांच के लिए आये तो उन्होंने बताया कि 8,708 रुपए की लागत से इसका निर्माण करवाया जाना है। उन्होंने बताया कि इसकी गहराई 4 फीट एवं चौड़ाई एक मीटर होगा।

निर्माण का पहला रद्दा 10 इंची का तथा शेष 5 इंची जोड़ा जाना है। साथ ही ऊपर 4 इंच का स्लैप दिया जाना है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने की बात कही, साथ ही कहा की इसकी जानकारी स्थानीय पंचायत के मुखिया को दे दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *