एकमा, गड़खा व् रिविलगंज में निर्माण प्रक्रियाधीन, सोनपुर व् मकेर में उपलब्धता निर्माण
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निर्देश के आलोक में उपलब्ध कराए गए स्थल पर सारण जिला के हद में सभी प्रखण्डों में सुधा मिल्क पार्लर का निर्माण किया जा रहा है। अबतक जिला मुख्यालय (सदर छपरा प्रखंड) में तीन जगह तथा 14 अन्य प्रखंडों में सुधा मिल्क पार्लर का निर्माण हो चुका है। तीन प्रखंडों में निर्माण प्रक्रियाधीन है, जबकि सोनपुर तथा मकेर में स्थल उपलब्ध कराने के बाद निर्माण किया जाएगा।
जिला जनसंपर्क विभाग से 3 जून को मिली जानकारी के अनुसार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निर्देश के आलोक में सभी प्रखण्डों में सुधा मिल्क पार्लर के निर्माण के लिए कॉम्फेड को स्थल उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक सारण जिला मुख्यालय (सदर छपरा प्रखंड) में तीन जगहों पर सुधा मिल्क पार्लर का निर्माण किया जा चुका है। समाहरणालय परिसर में गेट नंबर 4 के पास, सारण पुस्तकालय के पास एवं सदर अस्पताल परिसर में निर्माण हो चुका है।
इसके साथ ही जिले के 14 प्रखंडों यथा अमनौर, बनियापुर, दरियापुर, दिघवारा, इसुआपुर, जलालपुर, लहलादपुर, मांझी, मढ़ौरा, मशरख, नगरा, पानापुर, परसा एवं तरैया में ब्लॉक कैंपस में सुधा मिल्क पार्लर का निर्माण किया गया है। एकमा, गड़खा एवं रिविलगंज प्रखंड में निर्माण प्रक्रियाधीन है। सोनपुर तथा मकेर प्रखंड में स्थल उपलब्ध कराने के बाद इसका निर्माण किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply