Advertisement

सीसीएल मुख्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को कोल इंडिया की अनुशंगी इकाई सेन्‍ट्रल कोलफील्‍ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्‍यालय रांची सहित इसके सभी क्षेत्रों में संविधान दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस परिसर रांची में संविधान दिवस पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पी.एम. प्रसाद, निदेशक तकनीकी (संचालन) राम बाबू प्रसाद, निदेशक वित्त पवन कुमार मिश्रा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) बी. साई राम सहित सीसीएल मुख्यालय के अधिकारियों तथा कर्मियों ने संविधान दिवस की शपथ ली।

यहां सीएमडी प्रसाद, निदेशकगण, श्रमिक प्रतिनिधिगण एवं कर्मियों ने भारत रत्‍न डॉ बी.आर. अम्‍बेडकर के प्रतिमा पर मल्‍यार्पण एवं पुष्‍प अर्पित कर उन्‍हें याद किया।

संविधान दिवस के अवसर पर सीएमडी प्रसाद ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्‍यों की भी याद दिलाता है। उन्‍होंने कहा कि समाज एवं देश के प्रति हमारा जो दायित्‍व है उसे पूरा करना चाहिए। सीसीएल का उद्देश्‍य देश की ऊर्जा आवश्‍यकता को पूरा करना है और इसमें सभी एक-एक सदस्‍य अपना-अपना महत्‍वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर सीसीएल मुख्‍यालय दरभंगा हाउस में संविधान दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में विशेष रूप से विभिन्न विभागाध्‍यक्ष, संकायाध्‍यक्ष, भाषा संकाय, सेन्‍ट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ रत्‍नेश विश्वसेन ने परिचर्चा में शामिल होकर अपना विचार व्‍यक्‍त किया।

उन्‍होंने मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, स्‍वतंत्रता, न्‍याय आदि सहित संविधान के विभिन्न पहलुओं पर विस्‍तार से चर्चा किया। उन्‍होंने डॉ बी.आर. अम्‍बेडकर सहित सभी संविधान निर्माताओं को याद करते हुये कहा कि हम सभी परिवर्तन चाहते हैं, लेकिन परिवर्तन का हिस्‍सा नहीं बनना चाहते। हम सभी को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्‍यों को भी समझना चाहिए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाप्रबंधक (विधि) पार्थों भट्टाचार्य एवं उनकी टीम का महत्‍वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान सीसीएल के सभी क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारीगण वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से जुड़े रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *