Advertisement

चेंबूर में कांग्रेसियों ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

मुश्ताक खान/मुंबई। कोविड-19 के वैक्सीन को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चेंबूर में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रधानमंत्री ने देश के बच्चों के हिस्से की वैक्सीन को विदेश क्यों भेज दिया। दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नेता व कार्यकता मौजूद थे।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण मंत्री चंद्रकान्त हंडोरे ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मोदी के राज में पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है। उनके 7 साल के कार्यकाल में देश में अशांति का वातावरण का माहौल है और जनता बेहाल है । कोरोनाकाल में वैक्सीन की कमी हो गई है। हालांकि मोदी ने बड़े ही जोरशोर से वैक्सीन सेंटर खोलवाये थे अब सारे सेंटर एक-एक कर बंद होते जा रहे हैं। वहीं दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी ने केंद्र की भाजपा सरकार की एक-एक कर परतें खोली। उन्होंने कहां कि गांव में किसान मजदूरों की हालत बद से बदतर है। देश का व्यापारी वर्ग भाजपा शासन से तबाह हो चुका है। इस लिहाज से देश की जनता विकल्प के तौर पर कांग्रेस को ही देख रही है। लोगों की निगाहें कांग्रेस पर टीकी है। ऐसे में कांग्रेस की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। प्रदशनकारियों में स्थानिक नगर सेविका संगीता हंडोरे, कैलाश अरावडे, एन के कांबले, डॉ सत्तार खान, राजेंद्र राजू नगराले, वी आर प्रसाद, सतीश बेलंकर, संभाजी लोखंडे, लक्ष्मण कालखेर, दिनेश सिंह, अमरजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह परमार, अंकुश डोंगरे, गणेश म्हात्रे, जोबे डिसूजा, सुमन कांबले, पूर्वी पटेल, किरण आल्टे, रिंकू बनकर, गुलशन खान, जावेद खान, दिनेश उजवानी, मावल शेट्टी , नौशाद खान, अनीता नाडार, अश्विनी शर्मा के अलावा कई स्थानिक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *