Advertisement

राहुल प्रकरण के विरोध में डुमरी टोल प्लाजा पर कांग्रेसियों ने की नाकेबंदी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। युवा कांग्रेस झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देश पर 5 अप्रैल को समस्त झारखंड में प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा राज्य के सभी टोल प्लाजा को संपूर्ण नाकाबंदी किया गया।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर मोदी सरकार द्वारा साजिश के तहत कराई गई 2 साल की सजा एवं उनकी सदन से सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में गिरिडीह युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. हसनैन अली के नेतृत्व में डुमरी विधानसभा के कुलगों टोल प्लाजा के पास अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर संपूर्ण नाकाबंदी किया।

इस अवसर पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने यहां टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाया। मौके पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

बताया जाता है कि 2 घंटे संपूर्ण नाकाबंदी किया गया। इस दौरान डुमरी पुलिस ने सभी युवा कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर निमियाघाट थाना ले आई।

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि राज किशोर सिंह, बगोदर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान, जिला कांग्रेस कमेटी के सुखदेव सेठ, अशोक विश्वकर्मा, डुमरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेश्वर मंडल, आदि।

राजधनवार कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार नीरू, जिला उपाध्यक्ष महेश भगत, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव भूपेश कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह गिरिडीह प्रभारी मधु चौधरी, गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला महासचिव यश सिन्हा, जिला महासचिव बंटी अली, जिला महासचिव शाकिब अहमद गोरू, डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो, राजधनवार विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद राय, आदि।

जमुआ विधानसभा अध्यक्ष अहमद रजा नूरी, बगोदर विधानसभा अध्यक्ष आबिद अंसारी, डूमरी विधानसभा उपाध्यक्ष रकीब आलम, देवरी प्रखंड अध्यक्ष गोपाल कुमार राय, राजधनवार प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, राजधनवार विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बिलाल अहमद, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर विकास झा, डुमरी युवा कांग्रेस के रोहित शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *