फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) स्थित कांग्रेस आवासीय कार्यालय तैतरियाडीह में 18 फरवरी को जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल (Director Ashok Kumar mandal) की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में कांग्रेस के भूमिकाओं को भुलाया नहीं जा सकता। वर्तमान सरकार देश के संपत्ति को बेचकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है।
बैठक में कहा गया कि आगामी 20 फरवरी को किसानों के समर्थन में जन शक्ति प्रदर्शन करेगी। कहां की आगामी 20 फरवरी को मटवारी गांधी मैदान हजारीबाग में आयोजित किसान ट्रैक्टर रैली में जरीडीह प्रखंड से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान व कार्यकर्ता शामिल होंगे। मौके पर जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, अकबर अंसारी, सुबोध कुमार मिश्रा, सनत कुमार मिश्रा, मुरलीधर साव, विनोद कुमार महतो, फुलवा देवी, कालीचरण हेंब्रम, भोला कुमार लहरी, भोलानाथ गोसाईं, छोटू महतो आदि मौजूद रहे।
252 total views, 1 views today