संबंधित अधिकारियों को फेरीवालों से छेड़छाड़ न करने की हिदायत
मुश्ताक खान/मुंबई। शहर के फेरीवालों के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाते हुए, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता राकेश शंकर शेट्टी, महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (MVA) के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और M.G. रोड, मुलुंड के सैकड़ों फेरीवालों ने आज T-वार्ड के सहायक आयुक्त और मनपा के संबंधित अधिकारियों को सविस्तर निवेदन सौंपा।
इस मौके पर शेट्टी ने कहा, “यह सड़कें हमारी हैं, यह शहर हमारा है, और यहां के सभी फेरीवाले हमारे भाई हैं। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने फेरीवालों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया, जिससे उनका जीवनयापन सुरक्षित रहे और उन्हें सार्वजनिक जगहों पर स्थान मिले। लेकिन T-वार्ड में क्या हो रहा है?
एक तरफ हॉकर्स को 10 से 20 हजार यहां तक कि 50 हजार रुपये तक का कर्ज दिया जाता है। ताकि वे स्वरोजगार कर सकें। वहीं दूसरी तरफ मनपा के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा दंड के तौर पर जुर्माना, जब्ती और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है। यह अन्याय तुरंत बंद होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “यह बहुत चिंताजनक है कि राजनीतिक की आड़ में फेरीवालों पर हमला किया जा रहा है। स्थानीय हॉकर्स, जो वर्षों से ईमानदारी से काम कर रहे हैं, उन्हें शोषित किया जा रहा है। किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जिम्मेदारी केवल केंद्र सरकार की है, स्थानीय हॉकर्स की नहीं। उन्हें इस तरह निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

मनपा को सौंपे गए निवेदन में निम्नलिखित मांग की गई है, इनमें T-वार्ड में सभी दंडात्मक कार्रवाई तुरंत बंद की जाए। 2014 के हॉकर्स प्रोटेक्शन एक्ट और अन्य संबंधित कानूनों का पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी हॉकर्स का न्यायसंगत और कानूनी व्यवहार सुनिश्चित किया जाए ताकि उनका जीवनयापन सुरक्षित रहे। शेट्टी ने चेतावनी दी, “यदि यह अन्याय जारी रहा, तो महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (MVA) और कांग्रेस फेरीवालों के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरेंगे। फेरीवालों का अधिकार हमारे अधिकार हैं!
Tegs: #congress-spokesperson-rakesh-shetty-submitted-a-request-to-the-assistant-commissioner-of-t-ward
![]()













Leave a Reply