प्रहरी संवाददाता/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड के गायछंदा पंचायत के तिरो में 28 नवंबर को कांग्रेसजनों द्वारा जन जागरण अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार (Central government) के कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ चलाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जरीडीह कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने किया। इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जन जागरण अभियान कार्यक्रम के प्रभारी सह जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अकबर अंसारी मौजूद रहे।
इस संबंध में प्रखंड अध्यक्ष मंडल ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के वजह से देश में पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री के साथ सभी आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में बेहतासा वृद्धि हुई है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंसारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से गरीबों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल, डीजल, गैस के साथ सारी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की मूल्यों में बेहतासा वृद्धि हुई है।
बेरोजगार युवाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मौके पर मौजूद महादेव रवानी, राजेश सिंह, छोटू महतो, वकील अंसारी, भोला गोस्वामी, इमरान अंसारी, नरेश गोस्वामी, विशाल भवानी, अताउल अंसारी, भागीरथ नायक, मंजूर अंसारी, अनवर अंसारी, भरत रजक, विनय कुमार, दासु सिंह आदि दर्जनों कांग्रेस समर्थक मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply