धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। देश में बेतहाशा महंगाई एवं मूल्यवृद्धि के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस पार्टीविष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर बृहस्पतिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा एक सितंबर को हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जनों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्रियों इत्यादि के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र मिश्रा ने तथा संचालन विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के हजारीबाग जिला सचिव सुनयना दुबे, प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष राम जनम राय, महिला कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पूनम कुमारी ने एक स्वर में कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर से लेकर रोजमर्रा की सामानों में महंगाई चरम पर है। अगर इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन को विशाल धरना प्रदर्शन का रूप देगी।
विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि अगर मूल्य नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। मौके पर गणपति स्वर्णकार, जलील हुसैन, नरेश सिंह, कमल रविदास, असलम अंसारी, इफरोल अंसारी, गोपाल सिंह, करुणा देवी, कालो देवी, प्रकाश सिंह, अनिता कुमारी इत्यादि कार्यकर्ता व ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply