घुटियाटांड से उनका बहुत पुराना पारिवारिक रिश्ता है-अनुपमा सिंह
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी व् अपने पति कुमार जयमंगल के पक्ष में महिला नेत्री अनुपमा सिंह ने रहिवासियों से समर्थन मांगा।
जानकारी के अनुसार समर्थन मांगने अनुपमा सिंह 29 अक्टूबर को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के घुटियाटांड कॉलोनी पहुंची। यहां महिला नेत्री सिंह ने बेरमो विधान सभा प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह का समर्थन करने की अपील की। स्थानीय रहिवासियों ने भी पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर महिला नेत्री अनुपमा सिंह ने बताया कि घुटियाटांड कॉलोनी के रहिवासियों से उनका बहुत पुराना पारिवारिक रिश्ता है। कहा कि बेरमो कोयलांचल को बचाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दें। इस दौरान अपने क्षेत्रवासी तथा परिवारजनों से महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आप सभी परिवारजनों से मिल रहे अपार स्नेह और समर्थन यह स्पष्ट कर रहा है कि बेरमो विधान सभा की जनता फिर से महागठबंधन के साथ चलने के लिए दृढ़ संकल्पित है और आपके आशीर्वाद से हम सभी मिलकर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ कांग्रेस जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अजन्ता सामद, नप फुसरो के पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, काग्रेस के वरीय नेता परवेज अख्तर व आबिद हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, झामुमो नेता भोलू खान और दीपक महतो, पूर्व पार्षद प्रमोद भारती सहित सुरेश राम, बिन्दा भारती, अजय रवानी, रोशन सिंह, सुमित सिंह, चिकू सिंह, आकाश कुमार आदि ने भी रहिवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
![]()













Leave a Reply