मोदी सरकार फर्जी विकास के नाम पर देश को विनाश के कगार पर ला दिया-संतोष सिंह
प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में सिंदरी के संघीयाडीह और आमटाल टोला में 10 अगस्त को भारत जोड़ो की बात -आमजनों के साथ कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शामिल हुए।
ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों पार्टी नेताओं का फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ग्रामीण रहिवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और हर संभव समाधान करने का भरोसा दिया। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा से सभी को अवगत कराया।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह से झुठी साजिश रच कर हमारे नेता राहुल गांधी को बदनाम करने का प्रयास किया, उसकी सच्चाई आज पुरा देश देख रहा हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भाजपा की झूठ को बेनकाब कर दिया है।
अपने 9 वर्षों के शासन में मोदी सरकार ने फर्जी विकास के नाम पर देश को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। मंहगाई, बेरोजगारी, महिलाओं का शोषण, दंगा -फसाद, देश की सार्वजनिक संस्थानों की बिक्री यही भाजपा के विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से आज भी कांग्रेस वही सवाल पुछ रही है कि मोदी जी बताए आडानी के खाते में आचानक बीस हजार करोड़ रूपया कहां से आया।
जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि भाजपायी अब इंडिया से नफरत क्यों करने लगे हैं। आज देश पुछ रहा मोदी जी जवाब दो। आपने कहा था बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ। अब भाजपाई सरकार और भाजपा नेताओ से बेटी बचाना मुश्किल हो गया है।
इस अवसर पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशीद रजा अंसारी ने कहा कि धनबाद के भाजपा सांसद पशुपति नाथ सिंह ने अपने 30 वर्षों की राजनीति में विकास के नाम पर केवल पान खाकर थुकने का काम किया है। आज भी जिले में पानी, बिजली, सड़क जाम जैसे मुलभुत समस्याओं से जनता हर दिन जूझ रही हैं। सांसद को केवल अपने कटमनी से मतलब हैं। जिससे उनकी झोली भरती रहें, आम जनता की मुसीबतों से उन्हें कोई लेना देना नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ईदुल अंसारी तथा संचालन पुर्व मुखिया मधुसूदन मोदक ने किया। मौके पर उपरोक्त के अलावा संजय महतो, मधुसूदन मोदक, ईदु अंसारी, ऋषिकांत पांडेय, अशोक महतो, किशोर महतो, उमा चरण रजवार, मो. फिरोज, हारून रसिक, शेख सकुर, मो. कमरूद्दीन, मंजूर अंसारी, अब्दुल रहीम अंसारी, नबी हुसैन, परवेज आलम, शोएब अख्तर, आदि।
तसमुद्दीन अंसारी, तबारक अंसारी, मो. सोहैल अंसारी, इस्लाम अंसारी, महमूद अंसारी, हाकिम अंसारी, गुलाम रब्बानी अंसारी, अरविंद कुमार सैनी, मंजूर आलम, अब्दुल रहीम, सुरेश रवानी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply