फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)(Bokaro)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने सरगर्मी तेज कर दी है। इसी के तहत 20 अक्टूबर को बेरमो उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह का चुनावी सभा तांतरी उत्तरी व् तातरी दक्षिणी तथा खुटरी पंचायत के टोला में यूपीए के पक्ष में मतदान की अपील किया।
मौके पर उपस्थित रहिवासी अशोक मंडल, मुखिया निरंजन मिश्रा, इकबाल अंसारी, छोटू कुमार महतो, मोहम्मद खालिद, सुरजन मरांडी, समीम बाबू, जलेश्वर महतो, शंकर सोरेन, अलाउद्दीन अंसारी, अनीता मंडल, मनोज दास, अप्पू, सुबोध ठाकुर, गौरव, युनूस अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, दानिश अंसारी, गंगा देवी आदि लोगों ने उपचुनाव में आगामी 3 नवंबर को हाथ छाप में बटन दबाकर जय मंगल सिंह के साथ साथ हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय राजेंद्र बाबू के जो आप लोगों ने मैं प्यार दी। बेरमो की जनता उन्हें प्यार दी है। मैं अपने पिता के मार्गदर्शन पर चलने की कोशिश करूंगा। यह आप सभी के आशीर्वाद से ही संभव होगा। सिंह ने कहा कि आगामी 3 नवंबर को मेरा चुनाव चिन्ह हाथ छाप पर बटन दबाकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को मजबूत करने का काम करें।
प्रहरी संवाददाता/
![]()












Leave a Reply