Advertisement

वैशाली से कांग्रेस और महुआ से राजद प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन पत्र

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर 15 अक्टूबर को आठ नामांकन दाखिल किया गया है। वहीं, 24 नाजीर रसीद कटायी गयी है। इस प्रकार अब तक जिले के सभी आठों विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 22 नामांकन दाखिल किये जा चुके हैं। नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि आगामी 17 अक्टूबर है। वहीं, नामांकन पत्र की संवीक्षा की तिथि 18 अक्तूबर है। जबकि, नामांकन वापस करने की तिथि 20 अक्टूबर है। नामांकन का समय सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक का है।

जानकारी के अनुसार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया उनमें हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजकुमार सिंह, वहीं वैशाली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वृषण पटेल और कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह शामिल है। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी के रूप में लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।

इसी प्रकार महुआ विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी के रूप में डॉ मुकेश रौशन और महनार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किरण यादव व् विपिन कुमार, राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रत्याशी चंदन कुमार ने नामांकन दाखिल किया। जिला के हद में लालगंज और पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से आज एक भी नामांकन दाखिल नहीं किए जाने की सूचना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *