रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले के वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक अखिलेश सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए। लगभग चौंतीस वर्षों की सेवा में सिंह ने शालीनता तथा कुशलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनकी छवि एक ऐसे शिक्षक की रही, जो सदैव विद्यार्थियों के हित में कार्यरत रहे तथा शिक्षकों को उत्तम कार्य हेतु प्रोत्साहित करते रहे।
सिंह युवाओं एवं समकक्षों में समान रूप से लोकप्रिय थे। उनके सेवानिवृत्ति पर झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो ने उन्हें सहृदय बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव डॉ अवनीश कुमार झा, संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष राजदेव साहू, शशिकांत पांडेय, राजेश विश्वकर्मा, ब्रजेश कुमार, धनंजय कुमार, रमेश प्रसाद, संजय महतो, संतोष सिंह, नीति कुमारी, चंद्रभूषण पांडेय, रामबाबू शुक्ल, दीपक महथा, राखी बरनवाल, कमलेश कुमार, नितेश सोनी समेत अन्य ने बधाई दी है।
![]()













Leave a Reply